गुजरा वक़्त
वक़्त जो जीवन में गुजरा
लौटकर नहीं आएगा I
खाक से ये तन बना है
खाक में मिल जायेगा I
लम्हा लम्हा जिंदगी का
यह बहुत अनमोल है,
कारगर न कर सका
तो यूँ ही ये लुट जाएगा
काम अच्छे जो है करने
देर तू करना नहीं
अब करूँगा तब करूँगा
सोचता रह जायेगा
हर कदम जीवन में तेरे
कसौटी तेरी बन जायेगा
कर ले जन मानस की सेवा
मन की शांति पायेगा
