दोस्ती और वक़्त




दोस्ती वह साथ है

हाथों में हाथ है I

एक से दूजे का वादा है

पक्का इरादा है I

चाहे पास हों या दूर हों

कितने भी मज़बूर हों I

बुरा वक़्त आने पर

दौड़ के पास आएंगे I

मदद में जुट जायेंगे

लड़ जायेंगे मिट जायेंगे

दोस्त को बचाएंगे I

दोस्ती दिल का अरमान है

दोस्तों की शान है I

दोस्ती को देखकर

बुरा वक़्त भी शरमाएगा

कुछ कहर ढाने से पहले

खुद खिसक जायेगा I

दोस्ती शब्द दोस्तों के दिलों में अंकित रहता है

तभी तो वक़्त के थपेड़ों से बचा रहता है I