देख क्या होता है
मन में रख न कोई विकार,
हो मधुर तेरा व्यव्हार,
तू नाप तोल के बोल,
वाणी में शक्कर घोल ,
देख क्या होता है II
रखना दया धर्म भरपूर,
रहना स्वार्थ से तू दूर,
कभी प्रतिकार न मन में लाना,
सब की मदद को दौड़ के जाना,
देख क्या होता है II
ब्रह्म मुहूर्त में ही उठ जाना,
थोड़ा प्रभु में ध्यान लगाना,
स्वास्थ्य का रखना पूरा ध्यान ,
कभी न करना तू अभिमान,
देख क्या होता है II
रख ली याद अगर ये बात,
तो होगी दुनिया तेरे साथ ,
सफर जीवन का होगा मस्त,
कष्ट सब हो जायेंगे पस्त,
देख ये होता है II
