आज़ादी का तोहफा
आज़ादी का तोहफा हमने
बड़े जतन से पाया है I
बना रहे यह रत्न हमारा
एक स्वर में सबने गाया है I
देश हमारा सबसे न्यारा
हम सबकी यह शान है I
यही है भारत यही इंडिया
यही प्यारा हिंदुस्तान है I
जब जब किसी दुश्मन ने
इस पर घात लगाई है ,
वीर शहीदों ने सीमा पर
अपनी बलि चढाई है I
वीरता गहना है हमारा
विश्व ने लोहा माना है,
जुवां पर बच्चे बच्चे की
देश भक्ति का गाना है I
ऐसे देश से कोई कैसे
दुस्साहस दिखाएगा,
दिखाएगा तो वह मूर्ख
अपने मुँह की खायेगा I
