आशा जोत


मन में आशा जोत जलाकर,

जीवन जीना है I

मुस्करा कर देख ले दर्पण ,

जीवन यह नगीना है I

आँखों में आंसू नहीं लाने ,

कुदरत ने दिए दो सुन्दर नयना हैं I

वक़्त बदलता है ,

आते जाते बारह यह महीना हैं I

प्रकृति के आगोश में आजा ,

जैसे चंचल ये हसीना है I

हँसता चेहरा सुन्दर लागे ,

सबका यही कहना है I

निश्चय कर लो जीवन में हर पल ,

हँसाना और हंसना है I

बिन गम बिन अफ़सोस ,

यह जीवन जीना है I

रोते हुए आते हैं सब ,

हँसते हुए जाना है I

कैसे जीतें हैं जीवन ,

सबको यह दिखाना है I