आहट



दरवाजे पर हुई जो आहट 

नींद से था मैं जगा 

आगंतुक की उत्सुकता में 

उठकर तुरत ही भागा I

द्वार खुला तो सामने आया

हवा का तेज एक झोंका I

बोला जिसका इंतजार था तुमको 

वह है आने वाली 

मैं घबरा कर चिल्लाया 

रोको उसे ,घर में है घरवाली I

कहने लगा वह नहीं रुकेगी 

है जिद्दी और मतवाली I

सुनकर होश उड़ गए मेरे 

तबियत थी बिगड़ने वाली I

देखकर यह सब वह बोला

होश उड़े क्यों चेहरे  पर उदासी छाई 

मुस्कराओ, करो स्वागत 

बादल रथ पर बरखा रानी आई I


राकेश स्वरुप टंडन