????रोला छंद????
रिमझिम पड़े फुहार, बदरवा नभ में छाए।
आंगन में मधुमास, पपिहरा छत पर गाए।
सज धज कर श्रृंगार, चली गोरी भी जाए।
मेले हैं उस पार, मिलन के हैं दिन आए।।
????
आई मस्त बहार, खुशी के बदरा छाए।
हर सू खिला निखार, फ़िज़ा रिमझिम है गाये।
कोयलिया की कूक, ह्रदय में प्रेम जगाये।
आज सखी मदमस्त, जियरवा उड़ता जा
????
उठी घटा घनघोर, दिलों में मस्ती छाई।
भंवरे हैं मदहोश, गुलों पे तितली आई।
पंछी धूम मचायॅ॑, कि सब आलम सौदाई।
पुर्वा भी है गीत सुहाने गाती आई।
©राकेश मल्होत्रा
