रिमझिम पड़े फुहार, बदरवा नभ में छाए।
आंगन में मधुमास, पपिहरा छत पर गाए।
सज धज कर श्रृंगार, चली गोरी भी जाए।
मेले हैं उस पार, मिलन के हैं दिन आए।।
आई मस्त बहार, खुशी के बादल छाए।
हर सू खिला निखार, गगन मल्हार सुनाए।
कोयलिया की कूक, हृदय को है भरमाए।
आज सखी मदमस्त, जियरवा उड़ता जाए।।
© राकेश मल्होत्रा 'नुदरत'
#राकेशनुदरत
