नवरात्रों की हार्दिक शुभकामनाएं

?????????


जिसने ध्याया उसने पाया।

गंगा तट तक वो ही आया।


खुले द्वार, पट सब ही मन के,

जब जब मइया नाम ध्याया।


दयावान रखवाली माता,

रहे सभी पर उसका साया।


तेरी छवि की महिमा गाएं,

जगरातों ने रंग जमाया।


पाऊं तेरी किरपा माता,

नुदरत ने भी शीष झुकाया।


© राकेश नुदरत