होली का त्यौहार

????????????????????????


होली पी सॅ॑ग खेलती, भीग गयी मुटियार।

रंग फैंके जैसे करे, मनवा का इज़हार।।

????

होली खेलें गोपियां, ढूॅ॑ढें नंद किशोर।

दिखे और छुप जाय है, राधा का चितचोर।।

????

होली का त्यौहार है, उड़ने लगे गुलाल।

चली मचलती टोलियां, ऐसा मचा धमाल।।

????

इॅ॑द्रधनुष नभ में बने, ऐसे उड़े गुलाल।

होली खेलत बिरज में, कान्हा नॅ॑द गोपाल।।

????

मस्ती में है कुल जहां, पियें प्रीत की भंग।

होली के त्योहार में, खूब जमा है रंग।।


राकेश मल्होत्रा ✍️