मनहर खेलत खेल है, मन में उमङा प्यार

आंगन में जैसे पड़ी, रंगो की हो फुहार।।


मनहर, कान्हा, सांवरा, सब के मन को भाये।

रंग फैंकें सब गोपियां, कान्हा खेल रचाये।।


मनहर राधा संग हैं, कुंज गलिन में आए।

देख अधर पर बांसुरी, राधा है मुस्काए।।


चली मिलन को गोपियां, कान्हा रास रचाए।

मनहर खेल ही खेल में, सब जग को महकाए।।


मय्या से आ कर कहे, गोकुल का नंदलाल।

अब के माखन को लियो, मय्या तू संभाल।। 


© राकेश मल्होत्रा 'नुदरत'