गीत


होली खेलत है गोपाल।

चले साथ में सब हैं ग्वाल।


राधा दौड़ी दौड़ी आइ,

रंग बिरंगी बदली छाइ,

लाल चुनरिया रही उछाल।

होली खेलत है गोपाल।


कान्हा ने रंग दिए उछाल,

राधा रानी हुई निहाल,

हुए गुलाबी सुंदर गाल।

होली खेलत है गोपाल।


धरती गाए अंबर गाय,

कृष्ण कन्हैया रास रचाय,

फैंकें सखियां सभी गुलाल।

होली खेलत है गोपाल।


नाचे रसिया गाये गान,

मुरली की बाजे है तान,

मतवाली है सबकी चाल।

होली खेलत है गोपाल।


© राकेश नुदरत