ग़ज़ल
पुर्वा की परवाज़ हूं, खिलता कंवल हूं मैं
उसके करम से गीत हूं सुंदर ग़ज़ल हूं मैं
थी ज़िन्दगी सुहावनी कांटों में भी पले
आई हजार मुश्किलें फिर भी अटल हूं मैं
वसंत है बहार है सब खिलखिलाये है
पुरनूर औ' सुहावना हर एक पल हूं मैं
है जिंदगी करिश्मा जादूगरी सी है
कल आंधियों का दौर था अब जैसे गुल हुं मैं
कांटों से भी निभाया तूफान में रहे
इन मुश्किलों के बीच में जैसे कंवल हूं मैं
राकेश मल्होत्रा नुदरत ✍️
