ग़ज़ल


किसी चित्रकार की कृति, यह बेमिसाल है।

रंगों में जो ढला है वो, कवि का ख़याल है।।


जल, पवन, भूमि, अग्नि है औ' धूप छांव है

दाता का ही निज़ाम है औ' देख भाल है


मन है विसाले-यार की खुशियों  से तरबतर

मुद्दत से मन में नूर है रोशन ख़याल है


शर्मो-हया में ही रही कुछ भी न कह सकी

बिन जल के जैसे मीन हो वो मेरा हाल है


ठहरे हैं अश्क़ आंख में मन सोग से भरा

दुःख दर्द है उदास हैं बिछा ग़म का जाल है


© राकेश मल्होत्रा नुदरत ✍️