ग़ज़ल


छाने लगी है बदलियां, चलने लगी हवा।

मन में खुशी का प्यार का, जलने लगा दिया।।


डालियों पे झूमते, पंछी चहक रहे,

अम्बर में लहलहाये है, इक शोख़ सी घटा।


उड़ने लगी है तितलियां भौंरे मचल उठे,

फूलों की इस बहार ने दिल शाद कर दिया।


मन मचल उठा दीद को इक टीस सी उठी,

कोयल भी रहे कूकती आ जाओ अब पिया।


फुलवरिया खिलने लगीं, हरसू बहार है,

आई चमन में लौट कर 'नुदरत' वहीं सबा।


© राकेश मल्होत्रा नुदरत ✍️