मेरी पुस्तक 'पलकों के साये' में से ग़ज़ल
❤️❤️
काव्य कहते हैं जिसे वो चांदनी है भोर है
और मेरी प्रेयसी रुत है घटा घनघोर है
वो किसी संगीत से या गीत से तो कम नहीं
कर रहा पर्वत के दामन में जो झरना शोर है
हूं मैं जोगन सांवले उस शाम की घनश्याम की
हां कन्हैया बांसुरी वाला मिरा चितचोर है
घौंसला चिङिया का देखें और घर इंसान का
फिर बतायें आप हमको किस में कितना ज़ोर है
कौन देता है हमें हुक्में सफ़र हुक्में कियाम
कौन है वो जिसके हाथों में हमारी डोर है
© राकेश नुदरत
