?
ग़ज़ल
जल्वों से अपने नाज़नीं हर दिल खिला गई।
इक किरण जैसे प्यार की हो झिलमिला गई।
गुज़री हृदय के पास से यादों की इक सबा,
चलने लगी हवाएं बदली सी छा गई।
फिर कल यहीं मिलेंगे इसी पेड़ के तले,
चंचल हसीन नाज़नीं बातें बना गई।
दो दिल मिले जो प्यार में फूलों से खिल उठे,
मदमस्त शोख़ इक छटा खुशियों की छा गई।
इक दूर तक मैं राह को निहारता रहा,
मुड़ मुड़ के उसने देखा औ मुस्कुरा गई।
रखने लगा उतार के ग़जलों में हर निशां,
मदमस्त इक बहार थी नुदरत को भा गई।
© राकेश नुदरत
