दोहे

होली खेले संग सजन के, आई मधुर बहार।

पिचकारी साजन ने मारी, भीग गयी मुटियार।।


रंग बिरंगा गुलशन सारा,, फूल खिले हर ओर।

महके गेंदा और चमेली, होली की है भोर।।


रॅ॑गी धरा नभ झूम उठा है, उड़ने लगे गुलाल।

हर कोई खेले हैं होली, हर सू मचा धमाल।।


उड़े गुलाल चुनरिया रंग दी, उमड़ा मन में प्यार।

होली का त्यौहार सुहाना, झूमें सब संसार।।


होली की मस्ती है छाई, पियें सभी हैं भंग।

रॅ॑गे गए सब चोली दामन, चढ़ा प्रीत का रंग।।

© राकेश मल्होत्रा नुदरत ✍️