आशावान है ज़िंदा दिल

बिन आशा के मुर्दा दिल


आशा ही है सूर्य किरण 

आशा ही है चंद्र किरण, 


आशा में सारा संसार

आशा में ही कटें दिन चार, 


आशा में भिलनी की पुकार 

आशा बेङा लगाये पार, 


आशा दिल की शोख़ बहार 

आशा से मिल जाए यार,


© राकेश मल्होत्रा 'नुदरत'