तलवार जिसके हिस्से में होता है!

दोष, कभी उसका नहीं होता है।


गिड़-गिड़ाकर गर्दन शायद बचा लोगे!

अपमान का घूँट कैसे पचा लोगे?


कायर को भी मौक़ा मिलता है,

ठानना ही तो सफलता है,


कट जाने दो गर्दन सिंहनाद करो!

सन्नाटे चीर दो आघात करो।


समर्पण वीरों से अन्याय करता है,

लड़ो तुम! इतिहास न्याय करता है।