सामर्थ्य को शंकित करता मौन है
तरकश में तीर न हो, तो डरता कौन है,
भुजाओं की शक्ति तराजू पर नहीं तौली जाती है
योग्यता की वाणी मुख से नहीं बोली जाती है,
दामन निर्बल का ही तार-तार होता है
सत्य-यथार्थ पर ही सदा वार होता है,
सबल को न्याय यथाशीघ्र मिलता है
धर्म और ईमान कौड़ी के मोल बिकता है,
चरित्र राम के भी कलंकित कर दिए जाते हैं
मर्यादा के अवतार ही तंबू में धर दिए जाते हैं,
मुख में वाणी न हो तो सुनता कौन है
कुछ बोलो तो अनुचित साबित कर दिए जाते हैं,
सुमति यदि सपूत हो तो हत्या हो जाती है
दुर्मति सत्ता-शिखर पर धर दिए जाते है,
साहस कभी न हारिए
इच्छशक्ति और धैर्य धारिए....!
