जिंदगी और इश्क में क्या मेल?

अगर सच हो तो दोनो ही ढलते दिनों के साथ और गाढ़ी हो जाती है,

जिंदगी तज़ुर्बों से..

और इश्क, प्यार और दर्द के कतरों से।


साँसों और माशूक़ में क्या मेल?

जिंदा-दिल जिंदगी के लिए दोनो जरूरी,

सबको पता तो है की दोनो से एक दिन बिछड़ जाएँगे ..

पर हम इन्सान, रोज़ सुबह ना बिछड़ने की ही मन्नत मांगते हैं।