#postlockdown #normallife #happy #freedom #junoon

पंख झाड़ रख रे 'जटायु',

गुज़र जाएगा ये वक़्त भी।

फर्राटे से नील गगन में,

तब उड़ चलूंगा तेरे संग।।


बहोत हुआ ये वायरस का हुड़दंग,

त्राहि करता मानवता उमंग।

हम जिद्दी इंसाँ के जुनूँ से,

जीत जाएंगे ये भी जंग।।


मास्क और सैनिटाइजर को,

बनाकर अपना नया ढंग।

नई रीत है, नया गीत है,

लेकर इक नूतन तरंग।।


पंख झाड़ रख रे 'जटायु',

गुज़र जाएगा ये वक़्त भी।

फर्राटे से नील गगन में,

फिर उड़ चलूंगा तेरे संग।।