अभी तक जिन्दगी मदमस्त थी,
बस मोबाईल पे बैठे बैठे
दुनिया देखने की जंग थी ।
अब मालुम हुआ है,
जब आगे सब रास्ते बन्द है ।
मची जीवन मे खलबली,
फिर पूँछा सवाल खुद से,
क्या जिन्दगी यही सब थी?
क्या कुछ खोया नहीं मैंने?
इस खुशी के रास्ते पे,
क्या पाया है मैंने?
इस हँसी के रास्ते पे,
क्या हार गया खुद को?
इस प्यार के रास्ते पे,
क्या हँस रहे सब मुझ पर?
क्या मान लू मैं हार?
या बना लूँ मैं,
खुद का एक रास्ता,
जिससे रख सकू मैं वास्ता ।
चल के उसपे, पा लूँ मैं मंज़िल ।
प्यार मोहब्त सब कर लूँ मैं हासिल ॥