लिख कर मैं खुद को दिखा दूँगा,
में अपना जीवन इन कागजो पे बिछा दूँगा ।
खोल किताबे पढ़ सके दुनिया मुझको,
मैं खुद को इस लायक बना लूँगा ।

इन कागजो से दोस्ती कर,
इन कलमों को इन पे बहा दूँगा ।
मैं लिख - लिख कर इस दुनिया को जगा दूँगा,
इन मशीनो को भी में हरा दूँगा ।
लिख कर मैं इनके खिलाफ मैं,
मैं इन्ही को इसे पढ़ा दूँगा ।

भड़केंगे कई पर सब को मैं अन्त में मना लूँगा,
हकिकत इन मशीनों की मैं उनको भी दिखा दूँगा ।
जिसने इसे बनाया में उनको ही रूँला दूँगा,
आने वाले कल में मैं किताबो को सब तक पहुँचा दूँगा ॥