हाँ हम भी है दुखी
सिर्फ तुम पे ही न खुमार छाया
हाँ हम भी तेरे प्यार में
क्या तुमने हमें पहचान पाया।
माना ये मेरी भी गलती है
हमने कभी खुल कर जताया नहीं
शायद इसलिए तुमने इस प्यार को पहचान पाया नहीं।
जताया?
जताया तो हमनें बहुत था पर
कभी खुल के बताया नहीं
डर था की खो न दूँ तुमको
और आज देखो
तुम किसी और के प्यार में खोये बैठे हो
और हम तुम्हारे यादों में रोये बैठे हैं !
और अब हँस रहा है जमाना
तुम पर भी मुझ पर भी
क्योंकि
तुम कभी सच्चे प्यार को पहचान न सकी
हम सच्चा प्यार कर के भी उसे पान सकें...!
