अब भी रोऊ बस,
क्या इतना मै बदनसीब हूं?

जब खो दिया है सब कुछ,
तो फिर क्यों खोने का डर पालू?
हार कर सबकुछ
फिर से क्यों हार का दामन थामू?

बरबादी है हार तो,
तो क्यों न आबादी की तरफ आगे भागू?
जीतना ही है अगर मुकाम तो
क्यों ना उसके लिए
मै खुद को तपा डालू।

चलो अब हार को हराते है,
जो हो चुका है कल मे,
उसे अब हम भूल जाते है।

सबक था जो भी था
ये समझ कर
अब उसे हम अपनी जिंदगी ना बनाते हैं।

चलो अब हम हार को हराते है,
फिर जिंदगी को
एक नई कहानी बुनने को बोल जाते है।।