साधु संत कहते है,
बसते है सब में देवता
पूजो सभी को, मानो सभी को,
जैसे की देवता ।

जब पलटता हूँ, अखबारों को ।
जब सुनता हूँ, समाचारों को ।
तब मैं सोचता हूँ,क्या इनमें भी है देवता ।
जब यें आठ साल की बच्चियों को बनाते हैं,
अपनी हैवानियत का शिकार,
तब क्या इन्हें नहीं रोकते इनके अन्दर के देवता ।

अब लगता है पूजना काफी नहीं, मानना लाजिम नहीं,
ऐसे इन्सानी देवता शैतानी देवता ।
फाँसी भी कम है इन हैवानों को ,
काटना ही लाजिम है इन शैतानो को ..!
 
By
Raju kumar
Follow me on
Insta ID- its.raju1819

Feedback.