हाँ, सच में दर्द होता है
कभी-कभी तो ये मर्द भी रोता है।
पहली मोहब्बत के खोने का दर्द तो
हर किसी को होता है।
पहली मोहब्बत ने छोड़ा हो तो,
उसके लिए दिल सच में रोता है।
हो मर्द या हो औरत तुम,
ये दर्द थोड़े ना जेंडर देखकर होता है।

ऐसा लगता है अब रुकेगा,
बोलेगा,"जा आराम कर।
जी लिया काफी तूने,
अब जा विश्राम कर।"

पर हर कष्ट को सहता है,
फिर भी ये धड़कता रहता है।
तो धड़कन की आवाज़ सुन
खुद पर कर विश्वास, सुन।
गलत है तू या है वो गलत,
सब छोड़ दे
जो बीत गया है वक्त
उसको भूल कर
नए सवेरे की शुरुआत करते हैं।