लिख रहा हूँ दोबारा,
बस मन बहलने को ।
न तुम्हें रिझाने को,
न तुम्हारे करीब आने को ।
हाँ सच है ये अफसाना कि
तरसता था पहले मैं,
तुमसे नजदिकियां बढ़ाने को ।
अब तो डरता हूँ ,
तुमसे आँखे मिलाने को ।
गम नहीं है मुझे,
इस प्यार के छलावें
से बाहर आने को ।
कई चारा डाला तुमने,
मुझे अपने जाल में
वापस लाने को ।
हा नहीं है मेरे पास
दूसरा दिल फिर से तुड़वाने को ।
अब पैसो का चढ़ा बुखार
तुम्हारे परवाने को,
अब वक्त नहीं है मेरे पास
ये दिल लगाने कों ॥

