सब दर्द समेट कर,
चल पड़े वो लेट कर ।
नम आंखों से सबने विदाई दी,
कुछ सिसकियां भी साथ सुनाई दी ।।
पर इस अंतिम घड़ी पे,
उनको कुछ न दिखाई दिया ।
जो शोर था हवा में सिसकियों का,
वो भी न उनको सुनाई दिया ।।
बस ले चार कंधों का सहारा,
चल पड़ा वो बेचारा..।
लाखों की दौलत छोड़ कर,
उसे ये शांति लगा प्यारा ।।
गंगा के किनारे पे,
वापस जा मिला वो...
अपने मूल रूप पंचतत्व मे,
अग्नि के सहारे से..।।
फिर दुखी मन से,
इस सत्य को सबने स्वीकारा..
लौटकर वो आयेगा नहीं,
जिसे हम कहते थे,
वो है हमारा।।
