वह चाहता है
आप ऊँचे उड़ें,
पर इतना भी नहीं
कि लौटना भूल जाएँ।
प्रेम में अधिकार कम,
आदर ज़्यादा होता है।
और जहाँ आदर बचा हो,
वहीं प्रेम
लंबे समय तक साँस लेता है।
प्रेम
कोई उत्सव नहीं,
एक जिम्मेदारी भी है
ऐसी जिम्मेदारी
जिसे निभाते हुए
मन बोझिल नहीं होता।
और सच कहूँ,
प्रेम वही है
जहाँ आप
बिना डर के
अपने जैसे रह सकें।

राजेश कुमार