सीख रहा हूँ'
फटे हुए रिश्तों को रफ़ू करना।
सीखी है कुछ ज़ख्मों की सिलाई भी।
भरे हुए कान खाली होंगे कैसे?
ये चैप्टर अभी बाकी है।

निशब्द हूँ मगर शब्द बोलेंगे,
जब चलेगी कलम कागज़ पर।
कुछ राज़ खुलेंगे, कुछ हकीक़त होगी बयाँ।
उड़ेगी हवाइयां चेहरे पर,
ज़िन्दगी के कई इम्तिहान अभी बाकी है।

राजेश कुमार