संघर्ष करता रहा फिर भी हार गया
दीवाना था उसे प्रेम रोग मार गया
न आती थी उसे बू किसी इन्सान से
उसे रहम दिली का कहर मार गया
बहुत से नगर बसाए मोहब्बत के वास्ते
मगर उसे पत्थर का शहर मार गया
नींद न थी आँखों में बस आग थी
उसे रात का आखरी पहर मार गया
थक गया वो प्यार के गीत गाते-गाते
'राज' उसे नफरत का ज़हर मार गया
राजेश कुमार

