ज़ख़्म अब और लिए नहीं जाते,
चाक बीते लम्हों के सिये नहीं जाते
ख़्वाब गर हम-उम्र हों तो फ़क़त
लम्हें भर के लिए जिये नहीं जाते
टूट के चुभ जाते तुझे, पर क्या करें
काम ये भी हमसे किये नहीं जाते
मंज़िल की नाकामियों के बदले में,
घाव पैरों को तो दिये नहीं जाते
दोस्त ऐसे कि ग़मो के प्याले मेरे,
दोस्ती ऐसी, कि घूँट पिये नहीं जाते
– रजनीश्वर चौहान ' रजनीश '
