ख़्वाब आँखों में लिए जो निकले ज़माने में

कदम-दर-कदम दफ़्न होते रहे फ़साने में


ज़िन्दगी की ज़मीं पे हम मुहाजिर से हैं

एक उम्र कट गई खुदको मनाने-समझाने में


ख़्वाब-ए-शब-ओ-रोज़ से अब वास्ता नहीं

वह भी क़ैद हो गए तिलिस्म-ए-अफ़साने में


था तमनाओं का भी एक छोटा सा आशियाँ

घर की ज़रूरतें ही मसरूफ़ रहीं जलाने में


एक वक्त था कि बारिश में नहाने निकलते थे

आज आँसू बहा लिया करते हैं इसी बहाने में


– रजनीश्वर चौहान ' रजनीश '