जब उसे ख़त मेरे मिले होंगे

सब शजर फूल से खिले होंगे


बाद मेरे हुआ तो क्या होगा

शाख़ पत्ते सभी हिले होंगे


प्यार में साथ होंगी बस दो जाँ

इक तरफ़ फौज काफ़िले होंगे


हमसफ़र के गुनाह भी अच्छे

पाँव रस्तों में ही छिले होंगे


इसलिए ये जहाँ नहीं मेरा

मौत पर भी इसे गिले होंगे


देखना तुम दयार में अपने

एक-दो और भी ज़िले होंगे


हश्र 'रजनीश' यूँ है उल्फ़त का

मात खाने के सिलसिले होंगे