इसलिए तिश्नगी जा रुकी मोड़ पर
दिख गई थी मुझे बेबसी मोड़ पर
कल मेरे साथ इक हादसा हो गया
कल वो इक आइना रख गई मोड़ पर
मैं जुदाई के मौके पे जाता रहा
रोज़ होती रही ख़ुदकुशी मोड़ पर
इश्क़वालों ने ग़म की डगर को चुना
नाज़नीं हाथ देती रही मोड़ पर
लड़कियाँ चाहती हैं क़दर मनचलों
गाड़ियाँ न करो तुम खड़ी मोड़ पर
देखकर राह को मुस्कुराती रही
थक के बैठी हुई ज़िंदगी मोड़ पर
बस इसी एक उम्मीद पे मैं जिया
मिल ही जाएगी मंज़िल किसी मोड़ पर
