हम वह बच्चे हुआ करते थे

जो बाद बारिश के निखरते थे 


बुनते थे कहानियों में आसमां

चाँद-तारे ज़मी पे उतरते थे


आँधियाँ भी चुप रहती थीं

फूल ज़िद पर अड़े उभरते थे 


ऊँची उड़ानों का डर देखिये

परिंदे अपने पर कतरते थे


हमको तो सादगी जचती थी

वह न जाने क्यों सँवरते थे


समेट लेगा हमें बाहों में कोई

बस यही सोचकर बिखरते थे 


अच्छा हुआ जीना छोड़ा दिया

वरना यूँ तो रोज़ मरते थे 


– रजनीश्वर चौहान ' रजनीश '