है अजब तेरा शहर कि बुलावा नहीं आता
वहाँ गर आ भी जाओ तो रहा नहीं जाता
छुपाई है बहुत मगर आह अब रुकती नहीं
है कुछ ऐसा दर्द जो अब सहा नहीं जाता
मेरे तजुर्बे छीनने लगे हैं ज़बां मेरी मुझसे
हाँ एक उम्र के बाद ज़्यादा कहा नहीं जाता
किसीकी आरज़ू कर आई होगी क़ैद उसे
वरना कौन जहाँ से होकर रिहा नहीं जाता
है दस्तूर कि मिलते हैं बिछड़ने वाले यहाँ
रास्ते जुदा हो भी जाएं, चौराहा नहीं जाता
– रजनीश्वर चौहान ' रजनीश '
