तुम गिरे अगर नजर से मेरी,

जरूरी नहीं कि मैं भी गिरूं,

वो क्या वजह थी, तुमने बताया नहीं 

तो मैने पूछा भी नहीं, 

मैने कैसे वक्त के साथ निभाया, 

तुमने पूछा नहीं, 

तो मैने जताया भी नहीं, 

चलो अब खत्म करें किस्सा, 

तुमने सुना नहीं, 

तो मैने सुनाया भी नहीं।