सत्ता के कुचक्र,
बड़े निर्मम,
जो फंसा,
वो गया,
अपना पराया,
यहां कुछ नहीं,
किसका पैर, किसकी छाती,
सब बेमानी,
खेल बड़ा,
खिलाड़ी छोटा,
सब हैं साह,
सभी हैं चोर,
दांव पर दांव,
कभी जीत,
कभी हार,
चल रहा निरंतर,
सत्ता का खेल,
रेलमरेल, पेलमपेल,
कोई न जाने,
खिच जाएगी रस्सी किसकी ओर,
जोर लग रहा,
दोनों ओर,
सभी खिलाड़ी जोरदार,
चल जाए जिसकी धार,
पता नहीं पर,
दम है फूला,
अन्दर डर,
बाहर शेर,
चल रहा बंदर का खेल,
अफरा तफरी का माहौल,
रम्भा हो हो हो
