मेरे कहे सुने का बुरा न माने वे,
जिनके किये धरे का मैं हूं,जो हूं।
उनमें और मुझमें बड़ा फर्क है,
वो.. वो हैं और मैं.. मैं हूं।
आवाज़ देने पर सब नदारद मिले,
बहुत कहते फिरते थे.. मैं हूं, मैं हूं।
हूरों के ख्वाब में ली और दी थी जान,
जहन्नुम पहुंच कर पूछ रहे हैं.. मैं कहां हूं।
---रजनीश---

