Poetry 1 min read 626.5K reads

चैन आए


अपनों ने दिये जो जख्म,जमाने ने गिनाए,कुछ तो निरे नमकीन थे,कुछ मीठे भी खाए।

अपने जख्मों का मैंने हिसाब नहीं रखा,उसने गिनाए तो सोचा,अच्छा इतने खाए।

भर चले हैं अब जख्म,क्यूं कुरेदते हो भाई,सोने दो,कुछ देर तो चैन की नींद आए।

— रजनीश---
Read more Earn more Learn more