वो साइकल पर था, 

पीछे बैठी थी कृशकाया पत्नी, 

जतन से खुद को संभाले हुए, 

मजूरी पे जा रहे थे, 

सैर से लौटते,

डिजायर में बैठी पत्नी बोली, 

गाड़ी बदल लीजिए,

शाॅकर खराब हो गए हैं इसके, 

कमर दुखती है मेरी,

इशारा पति ने किया साइकल की तरफ,

गुर्रा कर बोली,

इनका क्या है, 

इनको तो आदत है।