आज 26 जनवरी है, 

छुट्टी का दिन, 

आज तुम देर से उठीं होगी, 

बिस्तर पर पड़े पड़े ही देखी होगी, 

पहले परेड,झांकिया फिर क्रिकेट का मैच,

बड़ा ही अलसाया सा बीता होगा आज का दिन, 

जानती हो,आज इस छुट्टी के दिन, 

क्या किया मैने, 

कैसे बीता मेरा दिन, 

इस अलसाये से फुर्सत भरे दिन में, 

मैंने सिर्फ तुम्हें याद किया है।