चलो तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं , इक पुराना सा अफ़साना किसी की ज़ुबानी सुनाते हैं
यूँ तो सब था उसकी ज़िंदगी में जिसे दुनियाँ ऐशो-आराम कहती हैं, पर हँसी में उदासी सी थी लाज़मी...
चलो उसकी यादों वाली गलियों में लेके जाते हैं...... आज तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं।
बिखरा सा दिल लिए फिरता था वो , लिबासों की तहो में खुद को छुपायें हुए...
आँखों की तन्हाई को कहकहों की आवाज़ बनायें हुए, आज उसकी धड़कन से तुम्हें रूबरू करवाते हैं
चलो तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं।
बातें उसकी करिश्माई सी.....कोई तिलिस्म हो जैसे, चेहरे पर गुलों की मासूमियत लिए था वो...
शक्शियत की गहराई का क्या कहना, कोई भरा पैमाना हो ग़ज़ल में डूबा जैसे...
उस पहली झलक.... उस नज़र की ज़ुबानी बताते हैं..... चलो तुम्हें आज इक कहानी सुनाते हैं।
जिस्म आफरीन आफरीन , दिल नूर नूर सा..... कोई ना देखा था अब तक ऐसा हमने...
खींचते चले गए हम उसकी तरफ़, कुछ बाहोश, कुछ मदहोश से.... शमा की तरफ़ जैसे परवाना कोई...
मोहब्बत इंतज़ार की इंतहा होती हैं, उस इंतज़ार की तस्वीर दिखाते हैं...
चलो तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं।
दूर हैं आँखों से वो हमारी, पर रूहों में दूरी होती नहीं...
ख़्वाब सताते हैं उसके रात भर हमको, अक्सर नींद पूरी होती नहीं...
जो धड़कन बन कर बसा हैं दिल में, हर दुआ में हम उसको माँग लाते हैं , चलो तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं।
कल जाने ज़िन्दगी क्या मंज़र दिखाए, कौन लिखा हैं किस की किस्मत में जाने...
उम्मीद का दामन थामे राहों में बैठें हैं हम, उसकी याद लिए बस आज में जीये जाते हैं...
फिर से उसके सुरूर में होश खोये जाते हैं, चलो तुम्हें आज इक कहानी सुनाते हैं।
दिल टूट जाने का डर सबको होता हैं, इश्क़ में पड़ने का डर देखा उसकी आँखों में हमने...
भरोसा किस कदर बेशक़ीमती ख़ज़ाना हैं, पहली बार किसी की आहों में देखा हमने...
मुद्दत गुज़री लेकिन वो गया नहीं ख्यालों से, ऐसा पागलपन बस एक बार देखा हमने...
हम फिर वो अधूरी दास्ताँ गुनगुनाते हैं, चलो तुम्हें इक कहानी सुनाते हैं।
