जिंदगी की रफ्तार कुछ इतनी तेज थी, मैं रहा ठहरा, वो आगे निकल गए।। कैद करना चाहा रेत को अपनी मुट्ठी में, कतरा कतरा कर वो फिसल गए।।।   मिले थे गर्मियों की धूल में, आज ठंड की ओस में वो जाने क्यों खो गए।। जो कहते थे चलेंगे साथ हर पल, क्या हुई खता, जुदा वो जाने क्यों हो गए।। अरमानो की उठनी थी डोली, हर गली ख्वाबों के जनाजे निकल गए।। कैद करना चाहा रेत को अपनी मुट्ठी में, कतरा कतरा कर वो फिसल गए।।।   उनकी खुशियों पे खुश हो लिया करते थे, जीने को आज वो बहाना भी न रहा।। भर आंखों में आँशु, खुशियों की नुमाइश सरेआम, अब तो वो फ़साना भी न रह।। सिहर जाता है दिल, जो आंसुओं को थामते थे, अब ओस भी वो पिघल गए।। कैद करना चाहा रेत को अपनी मुट्ठी में, कतरा कतरा कर वो फिसल गए।।।   ऐ जिंदगी, हमने इतनी भी तो न मांगी थी कभी तुमसे, जो तुमसे दी न गयी।। जो चाहा था उनको, की थी मुहब्बत, क्या इतनी भी खुशि तुमसे सही न गयी।। ऐ खुदा, क्यों न बन जाऊं काफिर मैं, जो मेरे अरमानो के जनाजे निकल गए।। कैद करना चाहा रेत को अपनी मुट्ठी में, कतरा कतरा कर वो फिसल गए।।।