वो आसमां में चांद, चांद में आसमां देखना,
तेरी बेताब निगाहों में, सारा जहाँ देखना।
हर सिकन में दौड़ते हो, बन सरारा कोई,
मुश्किलों में तुम्हे नहीं तो और कहाँ देखना।
हर फ़र्ज़ का कर्ज चुकाने की नसीहत तेरी,
खुद में गुलशन-ए-ज़िन्दगी का बागबां देखना।
राह बनाता हूँ मैं, मील का पत्थर तुम रहे,
तेरी ही निशानी पे अपना एक मकां देखना।
लहराती ज़ुल्फ़ें, अल्हड़ से कांपते होंठ तेरे,
इन अदाओं में ही अपना हर अरमां देखना।
तन्हाई के घिरते बादल, रहा तन्हा तुम बिन,
तेरी आँखों मे अक्स अपना, मज़मा देखना।
काली पड़ी थी जिंदगी, रातें भी स्याह थीं,
अमावस में तुम, जैसे जलती शमा देखना।
©रजनीश "स्वछंद"
