तू क्या है।।
हर गुनाह में मस्तक नत है।
यही तो हम सबकी गत है।
हर कदम पे पकड़े जाते,
बदली नहीं अपनी लत है।
दुनिया तुमने कितना जाना,
खुद को जानो तो सत है।
मुंडे मुंडे तो है मति भिन्ना,
अपना कैसे एक मत है।
हर राह कुचला अपनो को,
कैसा सफलता का पथ है।
अपनो को जो जाए कुचल,
कैसा ये जीवन का रथ है।
स्वार्थ सर चढ़ बोल रहा,
यहीं आ तो मनुज हत है।
क्यूँ अपनी कोई सोच नहीं,
नाकों में घोड़े सा नथ है।
तेरी ख़ातिर कौन लड़ेगा,
जो बैठा तू मूक पस्त है।
तू किसकी बाट जोहता,
तेरा सूरज पड़ा अस्त है।
शब्द नहीं ये दर्पण तेरा,
ये खुला ज्ञान का पट है।
©रजनीश "स्वछंद"
